सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protested against short weighing at the Collectorate.

Bijnor News: घटतौली के विरोध में किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against short weighing at the Collectorate.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बिजनौर। घटतौली के विरोध, बकाया भुगतान कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट प्रदर्शन किया। बाद में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले अनेक किसान सोमवार को गन्ना समिति बिजनौर में एकत्र हुए। यहां उनकी मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया और समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि जिलेभर में घटतौली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली का विरोध करने वाले किसानों के साथ अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है, जो संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कई चीनी मिलें 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। बाद में किसान विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
किसानों ने ज्ञापन में 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गुलदारों के आतंक से मुक्ति दिलाने, गंगा कटान रोकने के लिए बालावाली से रावली तक स्थायी तटबंध बनाए जाने, किसानों संपूर्ण कर्ज को माफ किए जाने आदि को पूरा करने की मांग की।
पंचायत व ज्ञापन देने वालों में चौधरी पदम सिंह, गौतम शर्मा, धीरेंद्र चौहान, जग्गन अली, गौरव चौधरी, डाॅ. अरुण कुमार, घनश्याम सिंह महाशय, जितेंद्र सिंह मुखिया, मूला सिंह, अकरम अली, खुर्शीद अहमद, शौकत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed