फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers took to the streets and camped at the Collectorate.

Bijnor News: सड़क पर उतरे किसान, कलक्ट्रेट में डाला डेरा

Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets and camped at the Collectorate.
बिजनौर में ट्रैक्टर से कलक्ट्रेट जाते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। भारत की अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसान सड़क पर उतर आए। बिजनौर शहर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध जताया, साथ ही कलक्ट्रेट में डेरा डालकर अनिश्चिकालीन धरना चालू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों से प्रशासन ने समझौता वार्ता भी की मगर बातचीत सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले हजारों किसान ट्रैक्टरों से बिजनौर पहुंचे। मंगलवार की सुबह 11 बजे नगीना मार्ग पर गढ़ी चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद किसानों का काफिला जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट के लिए कूच कर गया। तमाम किसान आगे आगे पैदल चलते रहे जबकि पीछे ट्रैक्टरों की रैली रही। शक्ति चौराहा से जजी चौक और फिर नुमाइश होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ट्रैक्टरों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई और सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान की अध्यक्षता और महासचिव मुकेश जंघाला तथा देवराज के संचालन में धरना प्रदर्शन हुआ। किसानों के बीच में पहुंचीं डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन दिया गया। प्रधानमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में अमेरिका के साथ ट्रेड डील का विरोध किया गया। डील को खारिज करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं से संबंधित दूसरा ज्ञापन दिया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ वार्ता की गई जोकि असफल रही। बाद में जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुलदार और बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी छाया
किसानों ने बिलाई शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। वहीं सहमति के बिना बिजली के भार में वृद्धि करने तथा जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग उठाई। हाईवे के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीनों का सर्किल रेट बाजार भाव के समान करने और ग्राम डैबलगढ़ में गंगा नदी पर बने अस्थायी पीपे के पुल की जगह पक्के पुल का निर्माण कराने की बात रखी। इसके बाद गुलदार और अन्य जंगली जानवरों से इंसानों सुरक्षा के समुचित उपाय करने की मांग उठाई। बिजनौर–नगीना रोड पर स्थित फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी को छोइया नदी तथा भूमिगत जल स्रोत में डालने पर रोक लगाने आदि मांगों को उठाया। इन स्थानीय समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।



ये लोग रहे मौजूद
सत्यवीर सिंह और सोनू चौधरी, बाबूराम तोमर, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, राम अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, आशु चौधरी, विनीत मौर्य, संदीप त्यागी आदि हजारों किसान मौजूद रहे।

बिजनौर में ट्रैक्टर से कलक्ट्रेट जाते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर में ट्रैक्टर से कलक्ट्रेट जाते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर में ट्रैक्टर से कलक्ट्रेट जाते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर में ट्रैक्टर से कलक्ट्रेट जाते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed