{"_id":"6a5fcb08962d64cb0a0c279a","slug":"tree-falls-on-33-kv-line-half-city-loses-power-for-three-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-185610-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 33 केवी लाइन पर गिरा पेड़, आधे शहर की तीन घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 33 केवी लाइन पर गिरा पेड़, आधे शहर की तीन घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चक्कर मार्ग पर मंगलवार दोपहर 33 केवी आवास विकास विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक ठप रही। इस दौरान आवास विकास बिजलीघर से जुड़े लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
अधिकारियों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे चक्कर रोड पर खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक 33 केवी लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और सुरक्षा की दृष्टि से आवास विकास बिजलीघर से आपूर्ति तत्काल बंद करनी पड़ी। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में पेड़ को हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर शाम 4:25 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-ट्रिपिंग व कटौती से उपभोक्ता परेशान
पिछले दो दिनों से मौसम में बादल छाए रहने के बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे धूप निकली। धूप से उमस व गर्मी बढ़ गई। बिजली की मांग बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या सामने आई। उपभोक्ता विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता ओमकार शर्मा ने बताया कि चक्कर मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ 33 केवी लाइन पर गिरने से आवास विकास बिजलीघर की आपूर्ति लगभग तीन घंटे बाधित रही। पेड़ हटाने और लाइन की मरम्मत के बाद शाम 4:25 बजे आपूर्ति पूरी तरह सुचारु कर दी गई।