फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worked as a porter in the market all day, broke an ATM at night

Bijnor News: दिनभर मंडी में की पल्लेदारी, रात में एटीएम तोड़ा

Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Worked as a porter in the market all day, broke an ATM at night
बिजनौर। मंडी में पल्लेदारी करने वाले दो दोस्तों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने तरीका जाना। सोमवार की रात में पेंचकस और लोहे की रॉड लेकर पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन के एटीएम कक्ष में घुस गए। करीब एक घंटा तक आरोपी एटीएम को तोड़कर खोलने का प्रयास करते रहे। हालांकि चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर की सिविल लाइन में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। सोमवार की रात दो बजे तीन आरोपियों ने एटीएम में तोड़फोड़ की। आरोपी पेंचकस और लोहे की रॉड से एटीएम तोड़कर नकदी निकालना चाहते थे, मगर सफल नहीं हो पाए। हालांकि मशीन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सफलता नहीं मिलने पर आरोपी मौके से भाग निकले। उधर एटीएम में छेड़खानी को मैसेज मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और रात में तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अनित उर्फ अमित निवासी घुड़ियापुर, भोलू निवासी जलालपुर काजी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि अनित और भोलू मंडी में पल्लेदारी (मजदूरी) करते हैं। पूछताछ में अनित ने बताया कि वह बीमार रहता है, अब घर पर पैसों की जरूरत थी। उसने भोलू के साथ मिलकर एटीएम में चोरी का प्लान बनाया। साथ में तीसरे साथी को भी ले लिया। तीनों आरोपी रात में बाइक से एटीएम तक पहुंचे थे। आरोपियों के पास से पेंचकस, लोहे की रॉड, एटीएम के कीबोर्ड का हिस्सा और बाइक बरामद की गई है। कीबोर्ड की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन शाखा के मुख्य प्रबंधक मनीष भारती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने यूट्यूब पर एटीएम में चोरी करने का तरीका सीखा था। आरोपी सूखा नशा भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed