{"_id":"69c824d7ff42adf24e029f89","slug":"fruits-and-dry-fruits-also-became-expensive-due-to-the-gulf-war-bijnor-news-c-27-1-bij1027-175643-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खाड़ी युद्ध की वजह से फल और ड्राईफ्रूट भी महंगेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खाड़ी युद्ध की वजह से फल और ड्राईफ्रूट भी महंगेे
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाड़ी युद्ध की वजह से स्थानीय बाजार भी प्रभावित होने लगा है। ईरान, सऊदी अरब से आने वाले खजूर, कीवी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही ड्राईफ्रूट की कीमतों में भी उछाल है। खजूर 50 रुपये तक महंगा हुआ। इसका प्रभाव आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है।
खजूर, कीवी ईरान और सऊदी से दिल्ली होते हुए बिजनौर पहुंचता है। मगर, अब युद्ध चलने की वजह से आवक प्रभावित हुई है। खजूर, कीवी का आयात नहीं होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका, इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इन देशों से आनेे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। खजूर पहले 250 रुपये किलो मिल रहा था, अब 300 रुपये किलो मिल रहा है। इसके अलावा पिस्ता के दाम भी तीन हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।
व्यापारी नौशाद अहमद ने बताया कि ईरान से कीवी और खजूर आता है। अब युद्ध चलने की वजह से आवक नहीं हो पा रही है। खजूर 50 रुपये महंगा है। महंगाई बढ़ने से खरीदारी भी कम हो रही है। व्यापारी नजाकत का कहना है कि लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई की मार व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ रही है।
Trending Videos