{"_id":"69b99f0616f0777c270bcca6","slug":"gas-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-174727-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मैसेज के बाद भी सिलिंडर न मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मैसेज के बाद भी सिलिंडर न मिलने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के बाद मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज आने पर भी सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने नगर की गैस एजेंसियों पर पहुंचकर हंगामा किया।
उपभोक्ता असलम, महराब अहमद, राजेंद्र कुमार व फारुक आदि का कहना है कि उन्होंने लगभग 10 दिन पहले बुकिंग कराई थी। बुकिंग के बाद उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर करने का मैसेज भी आ गया लेकिन उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला। ईद के त्योहार को देखते हुए गैस न मिल पाने की स्थिति में मुस्लिम उपभोक्ताओं में बेचैनी है।
उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर गैस कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उधर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार दीक्षित का कहना है कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को नियमानुसार गैस डिलीवरी कराने की सख्त हिदायत दी गई। उन्हें डिलीवरी मैसेज के उपरांत भी गैस सिलिंडर न मिलने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos