{"_id":"69c972aeb849df2f20022ef4","slug":"half-the-population-of-harchandpur-village-is-not-getting-drinking-water-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-175691-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव हरचंदपुर की आधी आबादी में नहीं पहुंच रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव हरचंदपुर की आधी आबादी में नहीं पहुंच रहा पेयजल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती। गांव हरचंदपुर में नलकूप से हाल ही में पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई थी लेकिन इसके बाद भी गांव की आधी आबादी में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी न पहुंचने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
गांव हरचंदपुर में जल जीवन मिशन के तहत नलकूप बनकर तैयार हो चुका है जबकि ओवरहेड टैंक का कार्य अभी अधूरा है। नलकूप से हाल ही में पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई थी लेकिन अभी भी गांव की आधी आबादी में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों विकास कुमार, सफीक अहमद का कहना है कि सीमित पानी आने से आधे घंटे में बाल्टी भर रही है जिससे उनके घरों के पानी की पूर्ति नहीं हो रही है।
कौशल्या देवी, बानो का कहना है कि पानी न आने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी शुरू हो गई है, जिससे उन्हें इंडिया मार्का हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ रहा है। आशीष कुमार, देव कुमार, कार्मेंद्र सिंह, राजू आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जनहित में पानी की आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
उधर, विद्या टेलीकॉम लिमिटेड के सीनियर इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक का कार्य अधूरा है। नलकूप से ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पानी का प्रेशर न बनने और कुछ जागरूकता की कमी के कारण टंकी खुली चलने के कारण समस्या हो रही है। ओवरहेड टैंक तैयार होने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
Trending Videos