सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor stolen from a closed KD bar, accused arrested

Bijnor News: बंद पड़े केडी बार में शराब हुई चोरी, आरोपी पकड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Liquor stolen from a closed KD bar, accused arrested
विज्ञापन
बिजनौर। रामलीला मैदान के पास बंद पड़े केडी बार से चार पेटी शराब चोरी कर ली गई। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बार में शराब की चोरी करने वाले आरोपी शुभम निवासी डूंडापुरी झालू रोड गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने आनंद निवासी चाहशीरी और मुन्ना निवासी नलकूप कालोनी के साथ मिलकर बार से शराब की चोरी की थी। पुलिस उसके दोनों साथियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos

बता दें कि शराब कारोबारी केशव दूबे के झालू स्थित मकान में दस महीने पहले एक क्विंटल 80 किलो गांजा बरामद किया गया था। मामले में केशव दूवे समेत चार आरोपियों को उस मामले में जेल भेजा गया था। जिसके बाद आबकारी विभाग ने रामलीला मैदान के पास केशव दूवे के केडी बार को सील कर दिया था। तभी से यह बार सील है, जिसमें शराब का स्टॉक रखा हुआ है। इस बार में तीन बार पहले भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed