सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man injured in beating dies during treatment

Bijnor News: पिटाई से घायल की उपचार के दौरान मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Man injured in beating dies during treatment
विज्ञापन
चांदपुर/बास्टा। स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद लोगों की पिटाई में घायल बाइक सवार गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को शव के गांव पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने चांदपुर-बास्टा मार्ग पर जाम लगा दिया। पूर्व विधायक कमलेश सैनी, सीओ चांदपुर ने लोगों समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
Trending Videos

गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत पुत्र सियाराम रविवार को गांव मिर्जापुर में अपने साढू सुशील कुमार के घर जन्मदिन में शामिल होने गया। गांव हैजरपुर निवासी राकेश पुत्र फूल सिंह ने तहरीर में बताया था कि उनका भतीजा प्रशांत रविवार को कार्यक्रम से अपने घर वापस आ रहा था। गांव हरपुर मोड़ पर चांदपुर की ओर से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई थी, जिसमें स्कूटी सवार पलक के पैर में भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार ने घरवालों को सूचना दी थी, जिस पर उसके परिजनों ने प्रशांत को लाठी डंडों से पीटा था और गांव मिर्जापुर में बेहोश हालत में डॉ. बंगाली में छोड़कर चले गए थे। सूचना मिलने पर परिजनों ने प्रशांत को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार की रात प्रशांत की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर परिजनों व गांववासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हंगामा करते हुए चांदपुर बास्टा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह, एसडीएम नितिन तेवतिया सहित चांदपुर, नूरपुर, शिवाला कला, हीमपुर दीपा आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पूर्व विधायक कमलेश सैनी व पुलिस परिजनों को समझाने के प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे प्रमोद सूर्या, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी आदि ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रशांत की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही भारती के साथ शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं थी। प्रशांत की मौत से पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed