{"_id":"6a60d5a092aadd36d90fb2ed","slug":"mother-murdered-compensation-of-5-lakh-is-awarded-for-death-caused-by-a-leopard-attack-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या: तेंदुए के हमले में मौत होने पर मिलता है पांच लाख मुआवजा, सुबह पता चला और शाम को घोंट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या: तेंदुए के हमले में मौत होने पर मिलता है पांच लाख मुआवजा, सुबह पता चला और शाम को घोंट दिया गला
Wed, 22 Jul 2026 08:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:07 PM IST
सार
Bijnor News: गांव अजुपुरा में बहाल सिंह ने अपनी मां बीरो देवी की हत्या कर दी और तेंदुए (गुलदार) के हमले में मौत होने का शोर मचा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करना सामने आया, जिसके बाद बहाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बीरो देवी की फाइल फोटो और नाटक करता हत्यारोपी बेटा बहाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट में सोमवार की शाम बीरो देवी (65) की मौत गुलदार के हमले में नहीं हुई थी, बल्कि पांच लाख रुपये मुआवजे के लालच में बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। खास बात यह भी है कि आरोपी ने उस दिन दोपहर में ही डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) ऑफिस जाकर गुलदार के हमले में मुआवजा मांगा था। जब पता चला कि मौत पर पांच लाख का मुआवजा मिलने का प्रावधान है तो शाम को ही उसने मां की हत्या कर दी और गुलदार के हमले का शोर मचा दिया। यह बात पुलिस जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
बीरो देवी सोमवार की शाम छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया के साथ चारा लेने गई थी। बहाल सिंह ने गुलदार के हमले में अपनी मां के मरने की सूचना डायल -112 पुलिस और ग्रामीणों को दे दी थी। उसने पुलिस और गांव वालों को मां को बचाने के लिए गुलदार से लड़ने की झूठी कहानी भी सुना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठाने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद तहसीलदार एवं वन विभाग चांदपुर के रेंजर दुष्यंत मावी ने मृतका के आश्रितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता लगा कि वृद्धा की मौत गुलदार के हमले में नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी।
पुलिस ने बीरो देवी के बेटे बहाल सिंह को मंगलवार की देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि उसने पुलिस और ग्रामीणों के समक्ष घटना में स्वयं शामिल होना स्वीकार किया। बहाल सिंह ने बताया कि काफी समय से उसकी मां से किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी।
सोमवार को भी जंगल में किसी बात पर मां ने उसे गाली दे दी। आवेश में आकर उसने अपने गन्ने के खेत में कुछ दूर अंदर ले जाकर मां का गला दबाकर हत्या कर दी। राज छिपाने तथा मुआवजे के पांच लाख रुपये के चक्कर में मां की मौत गुलदार के हमले से होना बताया। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को बीरो देवी के बड़े बेटे रूपचंद की तहरीर पर छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया का चालान कर दिया।
घटना के खुलासे से ग्रामीण हतप्रभ
बीरो देवी की हत्या के खुलासे से ग्रामीण हैरत में हैं। साथ ही तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि बेटे ने ही मां को मौत की नींद सुला दिया। उसने खून के रिश्तों का ही कत्ल नहीं, बल्कि मां और बेटे के विश्वास और पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया है।

पत्नी बोली, सब कुछ ठीक था
बहाल सिंह उर्फ मनिया की पत्नी डोली को अपने पति द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने पर विश्वास नहीं है। थाने में उसने रो-रोकर बताया कि उनकी गृहस्थी ठीक चल रही थी। इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई, उसे विश्वास नहीं हो रहा है। अब वह अपने दो छोटे बच्चों का पालन कैसे करेगी?

पहले खुद के लिए मांगा था मुआवजा
सोमवार दोपहर बहाल सिंह बिजनौर डीएफओ ऑफिस आया था। खुद पर खरोंच के निशान दिखाकर गुलदार का हमला होने की बात बताई और मुआवजा मांगा। डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि उसे बताया गया था कि खरोंच में मुआवजा नहीं मिलता। यदि घायल हुए हैं तो चिकित्सक से मेडिकल बनवाना होगा। उसने मुआवजे के नियम भी पूछे थे। इसके बाद वह चला गया था। शाम को उसकी मां की मौत गुलदार के हमले में होने की सूचना आई थी।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कुचल दिया चेहरा व सिर, घर के पास ही खेत में पड़ा मिला शव