{"_id":"6a651716da92531df70a9401","slug":"undergraduate-admission-lock-date-on-samarth-portal-extended-till-27-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-185932-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रवेश लॉक की तिथि 27 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रवेश लॉक की तिथि 27 तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध बिजनौर के सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय ने तकनीकी समस्याओं एवं अन्य कारणों को देखते हुए प्रवेश लॉक प्रक्रिया का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
ऐसे में प्रथम चरण में पंजीकरण करा चुके सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय के भीतर अपने आवंटित अथवा वांछित महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विश्वविद्यालय के अनुसार महाविद्यालयों द्वारा मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जबकि समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने की प्रक्रिया 18 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश लॉक करने से पहले पंजीकरण फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लें।
यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पहले उसका संशोधन किया जाए, क्योंकि एक बार सीट लॉक होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश लॉक केवल संबंधित छात्र-छात्रा की लिखित सहमति के बाद ही किया जाएगा। बिना लिखित सहमति के कोई भी प्रवेश लॉक नहीं होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था केवल स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए लागू है। साथ ही महाविद्यालय केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रवेश लॉक करेंगे, जिनके लिए उन्हें सत्र 2026-27 की स्थायी अथवा अस्थायी संबद्धता विश्वविद्यालय से प्राप्त है।