फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Krishna Kumar of Jehanabad drowned in the Eastern Ganga Canal near Garhmalpur.

Bijnor News: गढ़मलपुर के पास पूर्वी गंगा नहर में डूबा जहानाबाद का कृष्ण कुमार

Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar of Jehanabad drowned in the Eastern Ganga Canal near Garhmalpur.
नजीबाबाद- पूर्वी गंगा नहर में व्य​क्ति की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद
नजीबाबाद। गांव जहानाबाद निवासी कृष्ण कुमार शुक्रवार शाम खेत पर जाने के बाद लापता हो गया। खेत के पास पूर्वी गंगा नहर के किनारे उसकी बाइक, शर्ट, चप्पल और मोबाइल बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में डूब गया। एनडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कई घंटे बाद भी शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन

गांव जहानाबाद निवासी 40 वर्षीय कृष्ण कुमार शुक्रवार की शाम बाइक से अपने खेत पर गया था। देर शाम जब वह नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। खेत के पास गुजर रही पूर्वी गंगा नहर के किनारे उसकी बाइक के शर्ट, चप्पल और मोबाइल जमीन पर रखे। लेकिन कृष्ण कुमार नहीं मिला। उसके नहर में डूबने का आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर उप निरीक्षक मो. कय्यूम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने इन्फ्लेटेबल मोटर बोट से नहर में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार के भाई मिथुन, भाभी डोली, रीता ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के दस-बारह लोग खेत पर आए काम करने आए थे। उसकी पत्नी गीता, तीनों बेटियां और एक बेटा भी खेत पर थे। कृष्ण कुमार दोपहर को आया और घर पर बच्चों की नानी आने की बात कहकर बच्चों को घर ले गया। परिवार के बाकी लोग भी दोपहर बाद घर लौट आए। दोपहर बाद कृष्ण कुमार फिर खेत पर चला गया। देर रात घर लौटकर नहीं आया। जहानाबाद के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, सक्षम, छोटे लाल, कलावती, संतोष देवी, माया ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि नहर में व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान जारी है।

नजीबाबाद- पूर्वी गंगा नहर में व्यक्ति की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद

नजीबाबाद- पूर्वी गंगा नहर में व्यक्ति की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed