सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Park development and beautification is being done at a cost of Rs 1.47 crore.

Bijnor News: 1.47 करोड़ की लागत से हो रहा पार्क विकास और सुंदरीकरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Park development and beautification is being done at a cost of Rs 1.47 crore.
विज्ञापन
नजीबाबाद। छापर पट्टी में विनियमित क्षेत्र की ओर से पार्क विकास और सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी भरान के बाद तालाब की साइड में दीवार बनाने का कार्य प्रगति पर है।
Trending Videos

पुकार सिनेमा के निकट क्षेत्र के नागरिकों को सवेरे सैर सपाटे के लिए जल्द ही पार्क की सुविधा मिलेगी। मोहल्ला मुगलूशाह के छापर पट्टी के अंतर्गत आने वाले धोबी घाट क्षेत्र में विनियमित क्षेत्र की ओर से पार्क विकास और सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। समाजसेविका डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने दो वर्ष पूर्व धोबी घाट के विकास और उससे लगे तालाब को पार्क के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया था। जिला प्रशासन से स्थानीय स्तर के अधिकारियों के समक्ष लगातार पार्क विकास और सुंदरीकरण का मुद्दा उठा। प्रशासन ने विनियमित क्षेत्र की विकास धनराशि से पार्क निर्माण का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत से पार्क विकास और सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत पार्क विकास और सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ठेकेदार आशीष गुप्ता की देखरेख में छापर पट्टी में पार्क विकास के लिए मिट्टी का भरान करने के बाद तालाब के साइड की दीवार बनाई जा रही है। लगभग पौने दो मीटर से अधिक चौड़ी बुनियाद के साथ दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। अप्रैल के अंत तक पार्क विकास और सुंदरीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्क विकास, सुंदरीकरण योजना में बाउंड्री वॉल निर्माण, प्लांटेशन, पथ प्रकाश और सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed