{"_id":"69c57b101bb0ff397303443a","slug":"roadways-depot-got-charging-station-but-did-not-get-electric-buses-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-175469-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोडवेज डिपो को चार्जिंग स्टेशन मिला, नहीं मिलीं इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोडवेज डिपो को चार्जिंग स्टेशन मिला, नहीं मिलीं इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। परिवहन निगम के नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था के बावजूद नजीबाबाद डिपो को इलेक्ट्रिक बसें नहीं दी गई हैं।
परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो पर करीब चार माह पूर्व इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई। परिवहन निगम के मुरादाबाद मुख्यालय पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन के बाद नजीबाबाद पहला ऐसा स्टेशन है, जहां इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की व्यवस्था दी गई है। 30 किलो वाट क्षमता के ई- बस चार्जिंग स्टेशन का संचालन पिछले करीब चार माह से किया जा रहा है।
परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो पर स्थापित चार्जिंग स्टेशन से फिलहाल केवल साहिबाबाद डिपो की क्षेत्र में आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाता है। चार्जिंग स्टेशन पर एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में आधे से पौन घंटे का समय लगता है। नजीबाबाद डिपो प्रभारी सत्यम सिसोदिया ने बताया कि नजीबाबाद डिपो को फिलहाल इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध नहीं है। साहिबाबाद डिपो की इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग सुविधा दी जा रही है।
Trending Videos