सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Several acres of vegetable fields were destroyed due to the rising water level of the Ganga.

Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सब्जी की कई बीघा पलेज नष्ट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Several acres of vegetable fields were destroyed due to the rising water level of the Ganga.
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में सब्जी की कई बीघा खेती नष्ट हो गई। हाल ही में पलेज से सब्जी की फसल शुरू हुई थी।
Trending Videos

गंगा खादर क्षेत्र में नांगल, जीतपुर, शहजादपुर, गौसपुर, सराय आलम के किसान पलेज व सब्जी की खेती करते हैं। हाल ही में पलेज से लौकी, खीरा, ककड़ी, करेला, टिंडा, की फसल शुरू हुई थी। पिछले कई दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पलेज में पानी आने से किसानों की कई बीघा सब्जी की फसल नष्ट हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। शिव कुमार, लाखन, सोनू आदि किसानों का कहना है कि उन्होंने जनवरी माह में सब्जी की पलेज की बुवाई की थी लेकिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी कई बीघा सब्जी की फसल नष्ट हो गई। नरेश, बाबूराम, मनोज का कहना है कि सब्जियों की खेती ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का साधन है। फसल नष्ट होने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। यूसुफ, महबूब आदि का कहना है कि उन्होंने लागत लगाकर फसल तैयार की थी, अभी फसल की शुरुआत ही हुई थी लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से उनकी फसल नष्ट हो गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed