सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dispute was resolved after talks, and the bride was sent off after three days.

Bijnor News: वार्ता के बाद सुलझा विवाद, तीन दिन बाद हुई दुल्हन की विदाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The dispute was resolved after talks, and the bride was sent off after three days.
विज्ञापन
नहटौर। प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर रुकी शादी का मामला आखिरकार तीन दिन बाद रविवार को सुलझ गया। लगातार चली कई दौर की वार्ता के बाद दुल्हन पक्ष ने समझौते के तहत युवती की विदाई कर दी।
Trending Videos

गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 21 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह के बाद विदाई के लिए 27 मार्च की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित तिथि पर बरात पहुंचने के बाद जयमाला से ठीक पहले दूल्हे के कथित प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर वधु पक्ष ने शादी की रस्में रोक दी थीं, जिससे मामला विवाद में बदल गया था।
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई थी और मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई। इस दौरान कई बार वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। बताया जाता है कि बाद में परिजनों और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में फिर से बातचीत शुरू हुई। लंबे विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और विवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने युवती की विदाई कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ गया है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed