{"_id":"6a6e50878c10014594058ed2","slug":"the-family-members-reached-the-police-station-demanding-the-arrest-of-three-accused-in-the-murder-of-nafees-bijnor-news-c-27-1-bij1029-186542-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नफीस की हत्या में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नफीस की हत्या में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। नफीस की हत्या में तीन आरोपियों के जेल जाने के बाद मृतक के परिजनों ने तीन अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है। शनिवार को परिजन थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष संजय तोमर से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
नफीस की हत्या में मुख्य आरोपी उवैस, साजिद और मृतक की प्रेमिका सितारा की गिरफ्तारी के बाद भी मामले के तीन अन्य आरोपी आरिफ, सुएब और महफूज अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शनिवार को परिजन स्योहारा थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से मुलाकात कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और उनसे जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि गांव चकमहदूद सानी निवासी नफीस की हत्या के मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है, जबकि विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नफीस हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।