सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sound of the shehnai was drowned in sobs, as a meter reader died on the 23rd day of his marriage.

Bijnor News: सिसकियों में दबी शहनाई की गूंज, शादी के 23वें दिन मीटर रीडर की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The sound of the shehnai was drowned in sobs, as a meter reader died on the 23rd day of his marriage.
विज्ञापन
स्योहारा। मोहल्ला इस्लामनगर चामुंडा निवासी विनीत कुमार (24) पुत्र महिपाल सिंह की मंगलवार रात करीब 10 बजे ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास नल तिराहे पर किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। विनीत की आठ मार्च को ही शादी हुई थी। जिस घर में 23 दिन पहले शादी की शहनाई गूंजी थी, अब वहां सिसकियां और चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
Trending Videos

टक्कर इतनी भीषण थी कि विनीत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। मौके का नजारा देख राहगीरों का दिल दहल उठा। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विनीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विनीत विद्युत विभाग में मीटर रीडर का काम करता था। मृतक के पिता महिपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि विनीत कुमार की शादी आठ मार्च को ग्राम लांबाखेड़ा की युवती से हुई थी। हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि यह हादसा हो गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी, गीत-संगीत और शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब सिसकियों और चीख-पुकार मची है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक पसरा है और हर किसी की आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed