{"_id":"69c9713172c59e989c0886a4","slug":"vidur-brand-canteen-could-not-be-started-in-dhampur-municipality-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-175714-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर पालिका में चालू नहीं हो सकी विदुर ब्रांड कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर पालिका में चालू नहीं हो सकी विदुर ब्रांड कैंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। समूह की महिलाओं को नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में विदुर ब्रांड कैंटीन खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है मगर अभी तक धामपुर पालिका में एक भी विदुर कैंटीन नहीं खुल पाई है। कैंटीन खोलने के लिए महिलाएं अधिकारियों की परिक्रमा करने के लिए विवश हो रही है।
प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंचायतों, नगरों में स्वयं सहायता समूहों को गठित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। धामपुर में आरएसएम डिग्री कॉलेज, रोडवेज बस डिपो, बड़ी मंडी धामपुर, प्रयास चौक आदि कई स्थानों पर विदुर ब्रांड कैंटीन खोले जाने के लिए प्रस्ताव विचाराधीन है लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। क्षेत्र के गांव ठाटजट निवासी मिशन की सदस्य ने बड़ी मंडी में विदुर ब्रांड कैंटीन खोलने के लिए प्रस्ताव दिया था, इसे जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया था। पालिका द्वारा कैंटीन खुलवाने के लिए बड़ी मंडी में जगह दे दी थी लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण वह कार्य अधर में लटका पड़ा हुआ है।
ठगा महसूस कर रही हैं महिलाएं
प्रयास चौक, आरएसएम डिग्री कॉलेज, रोडवेज बस डिपो पर भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। महिलाएं रोजगार करने के लिए अधिकारियों की परिक्रमा कर रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही हैं। क्षेत्र के गांव बमनोली निवासी मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिला मोनिका और ओमकार स्वयं सहायता समूह की रीता देवी ने धामपुर में रोडवेज और आरएसएम डिग्री कॉलेज के पास कैंटीन खोलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम की ओर से प्रस्ताव स्वीकार कर लिया पर अभी तक कैंटीन नहीं खुली। इस वजह से महिलाएं स्वयं को ठगा महसूस कर रही हैं।
एडीओ आईएसबी कार्यक्रम प्रभारी समरपाल सिंह का कहना है कि बमनोली की मोनिका, रीता देवी को कैंटीन बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये उनके खातों में भेज दिए गए हैं। जल्द ही कैंटीन खोली जाएगी। बड़ी मंडी में जमीन का मामला विवादित होने के कारण अधर में पड़ा है। समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos