फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 Kanwariyas, carrying 12 Kalash (sacred pots), will perform *Jalabhishek* of Lord Bhole at Dhaneri in Bareilly.

Budaun News: 12 कलश संग 24 कांवड़िये, बरेली के धनेरी में करेंगे भोले का जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
24 Kanwariyas, carrying 12 Kalash (sacred pots), will perform *Jalabhishek* of Lord Bhole at Dhaneri in Bareilly.
कछला से कांवड़ लेकर निकले ​शिवभक्त। संवाद
उझानी। पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए आसपास जिलों के कांवड़ियों की टोलियां कछला में गंगा स्नान करने के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। ऐसी ही एक टोली में शामिल बरेली जिले के दुनका निवासी 24 कांवड़ियों के साथ दो कांवड़ पर 12 कलश दिखे। जत्था धनेरी के शिवमंदिर में जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन

दुनका के कांवड़ियों की टोली में हर उम्र के शिवभक्त दिखे। सत्यम ने बताया कि उनकी टोली शुक्रवार तड़के कछला गंगाघाट पहुंची। स्नान के बाद सभी कलश में जल भरा। पहले कांवड़ पूजन किया, फिर भोले के जयकारे लगाते हुए हाईवे के रास्ते शिव मंदिर की ओर निकल पड़े। 12 साल के नितिन कहते हैं कि रविवार रात तक वह टोली के साथ कांवड़ यात्रा पैदल ही पूरी करेंगे। उनकी टोली में अजितेश सिंह, लोकेश, कपिल, प्रदीप और अंकित के साथ 24 कांवड़िये शामिल हैं। दुनका के कांवड़ियों ने कलश कांवड़ को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रास्ते में एक-दूसरे का सहयोग भी किया।
विज्ञापन

इसके अलावा पीलीभीत जिले के बीसलपुर की पांच सदस्यीय कांवड़ियों की टोली में शामिल हरीओम ने बताया कि पैदल ही कांवड़ यात्रा पूरी की जाएगी। रास्ते में विश्राम के लिए रुकेंगे जरूर, लेकिन भोजन खुद का करेंगे। उनके साथ बाइक पर राशन सामग्री और छोटा गैस सिलिंडिर और चूल्हा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान दाल- रोटी तो कभी खिचड़ी बनाकर खाएंगे। शुक्रवार को निकली कांवड़ियों की अन्य टोलियां भी बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ती गईं। रास्ते में पुलिस कर्मियों ने भी उनकी कुशलक्षेम पूछी। उनसे सुविधा समेत व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed