फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diversion implemented; entry of heavy vehicles prohibited.

Budaun News: डायवर्जन हुआ लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध

Sat, 01 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Diversion implemented; entry of heavy vehicles prohibited.
बदायूं। कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बदायूं में शुक्रवार रात 8 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई। रात से प्रभावी हुई इस व्यवस्था के तहत शहर और कछला गंगा घाट की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने आवश्यकतानुसार हल्के वाहनों का भी रूट बदला है, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे और जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने पहले ही कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात कर्मी और अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कछला गंगा घाट और शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से कांवड़ मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार के लिए जल लेने के लिए कांवड़ियों का आने का सिलसिला शुरु हो गया। इसके लिए डायवर्जन शुक्रवार रात 8 बजे से व्यवस्था के अनुसार लागू कर दिया गया है, जो सोमवार रात 8 बजे तक रहेगा। कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed