{"_id":"6a6cf36aa83f2945c60d1b29","slug":"41-out-of-93-students-found-absent-at-kasturba-gandhi-vidyalaya-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169778-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 93 में 41 छात्राएं मिलीं अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 93 में 41 छात्राएं मिलीं अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दहगवां का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 93 पंजीकृत बालिकाओं के सापेक्ष केवल 52 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं। 41 गैरहाजिर थीं।
सीडीओ ने पाया कि विद्यालय का वाई-फाई संचालित नहीं है, जिसके कारण एलबीडी कक्षाएं नहीं चल पा रही थी। बाथरूम में भी पानी की सप्लाई सुचारू नहीं थी। कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी नहीं थी। बालिकाओं के नाश्ते की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं थी। डॉरमेट्री कक्ष प्रयोग में नहीं पाए गए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की फुल टाइम टीचर प्रियंका अस्वीकृत अवकाश पर और शिखा शर्मा आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। सीडीओ ने सभी कमियों को तत्काल दूर कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को 2 दिन के अंदर स्थलीय निरीक्षण कर कमियां दूर कराने की रिपोर्ट देने को कहा गया। साथ ही उच्चीकृत विद्यालय के चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने और मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए।