फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bull lifted a sanitation worker and slammed him to the ground on the Kanwar route.

Budaun News: कांवड़ रूट पर सफाई कर्मी को सांड़ ने उठाकर पटका

Fri, 07 Aug 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A bull lifted a sanitation worker and slammed him to the ground on the Kanwar route.
सांड़ के हमले में घायल सफाईकर्मी बंटू।
बदायूं। कांवड़ रूट पर सांड़ पकड़ने की ड्यूटी सफाई कर्मियों की लगाई गई है। बृहस्पतिवार सुबह सफाई कर्मचारी सांड़ को पकड़ रहा था, तभी सांड़ ने कर्मचारी को उठाकर पटक दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने सीडीओ ओर डीपीआरओ यावर अब्बास को पत्र देकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सांड़ पकड़ने से हटाने की मांग की है। न हटाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कछला रोड पर ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी बंटू सांड़ पकड़ रहे थे, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंटू को राहगीरों ने बचाकर उझानी के निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उन्हें 10 टांके लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूचना के बाद भी कोई उच्चाधिकारी घायल को देखने नहीं पहुंचा। ड्यूटी चार्ट में ग्राम पंचायत सचिव और पैरावेट का नाम है, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। यदि वे होते तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग, विकास खंड उझानी की ओर से शासन के आदेशों के विरुद्ध महिला-पुरुष सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी कांवड़ मार्ग पर सांड़ों को पकड़ने की लगाई गई है, जबकि सफाई कर्मियों को इसका न तो अनुभव है और न ही शासन का ऐसा कोई आदेश ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है, इसको देखते हुए गोवंश पकड़ने में लगाई गई महिला सफाई कर्मी की ड्यूटी हटाने के लिए एडीओ पंचायत को पत्र भेजा जाएगा। - यावर अब्बास, डीपीआरओ

सांड़ के हमले में घायल सफाईकर्मी बंटू।

सांड़ के हमले में घायल सफाईकर्मी बंटू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed