{"_id":"6a74e717b5fb18730704b2a0","slug":"case-registered-against-seven-including-husband-for-dowry-harassment-and-criminal-intimidation-badaun-news-c-123-1-bdn1038-170140-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता अलका सिंह का आरोप है कि वर्ष 2020 में उसकी शादी हरदोई निवासी गौरव वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि वह उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि पति के अन्य महिला से संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे दो बार गर्भपात हो गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि 26 मार्च को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने डायल-112 की मदद से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी उसे प्रताड़ित करने और धमकाने में शामिल रहे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति गौरव, ससुर ओमप्रकाश, सास मीना देवी, ननद प्रतिभा, देवर आकाश, प्रियंका, आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जांच कराकर करवाई की जाएगी।