{"_id":"6a74e664be5a7b250c0e613e","slug":"allegation-of-being-thrown-out-of-the-house-for-failing-to-meet-dowry-demands-badaun-news-c-123-1-bdn1024-170200-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। कसेर गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकालने और पति पर दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता मधुवाला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुलरा निवासी पंकज कुमार से हुई थी। विवाह के समय उसके पिता ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति पंकज कुमार, सास विजय कुमारी, ससुर किशनलाल, जेठ रवि कुमार, देवर विपिन व दुर्वेश तथा ननद किरन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने दो साल के बेटे के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। वर्तमान में उसका पति रुद्रपुर में दूसरी पत्नी के साथ रहकर एक फैक्टरी में काम कर रहा है। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।