फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alapur police station Sub-Inspector and constable accused of demanding a bribe.

Budaun News: अलापुर थाने के दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Alapur police station Sub-Inspector and constable accused of demanding a bribe.
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा और सिपाही पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने, बिना केस दर्ज किए लगातार दबिश देने और परिवार को परेशान करने के आरोप लगाया गया है। मामले में एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इसी बीच अलापुर थाने में एक तहरीर दी गई। आरोप है कि इसके बाद थाने में तैनात दरोगा और उसके साथी सिपाही ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के किसी आदेश के लगातार उनके घर पर दबिश देना शुरू कर दिया। इससे परिवार में भय का माहौल बन गया। परिजन घर छोड़ने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि दलालों के माध्यम से दरोगा और सिपाही ने मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। उधर, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने दोनों पुलिसकर्मी पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला के घरेलू विवाद में दोनों पुलिसकर्मी वार्ता के लिए घर गए थे। वहीं, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायतकर्ता उनके पास आता है तो जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed