सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A speeding truck collided with a parked truck, leaving the driver seriously injured.

Budaun News: खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck collided with a parked truck, leaving the driver seriously injured.
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दातागंज रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसा हो गया। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुए एक तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लोडेड ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया।
Trending Videos

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडेड ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव खड़ंजा पूजा निवासी कुलवंत सिंह (58) के रूप में हुई है। कुलवंत सिंह पीलीभीत से सामान लादकर मथुरा रिफाइनरी जा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed