{"_id":"6a82120ab7bc162f190c6cec","slug":"a-truck-loaded-with-refined-tins-caught-fire-burning-the-cabin-badaun-news-c-123-1-bdn1010-170915-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिफाइंड के टिन लदे ट्ररिफाइंड के टिन लदे ट्रक में लगी आग, केबिन जलाक में लगी आग, केबन जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिफाइंड के टिन लदे ट्ररिफाइंड के टिन लदे ट्रक में लगी आग, केबिन जलाक में लगी आग, केबन जला
विज्ञापन
आग की चपेट में आया ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। बेला डांडी रामगंगा पुल पर अचानक रिफाइंड तेल से भरे ट्रक में आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
बताते हैं कि ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था। शनिवार तड़के 4 बजे फतेहगंज की तरफ से आ रहे इस ट्रक में रामगंगा पुल पर अचानक आग लग गई। केबिन और टायरों को आग से नुकसान पहुंचा है। ट्रक में दो हजार टिन रिफाइंड ऑयल के भरे हुए थे। उस समय मौके पर दो चार लोग ही थे और आग बुझाने का कोई साधन भी उपलब्ध नहीं था।
पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। रिफांइड ऑयल आग पकड़ता इससे पहले ही आग बुझा ली गई। मामले की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। बिहार के रक्सौल से ट्रांसपोर्टर और शाहजहांपुर से ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच गए।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर भेज दिया था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर, तहरीर मिलती है तो जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।