{"_id":"69ee5f216e5e09512301f9a7","slug":"ajay-returned-to-badaun-jail-after-getting-tested-from-agra-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162519-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आगरा से जांच करवाकर वापस बदायूं जेल पहुंचा अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आगरा से जांच करवाकर वापस बदायूं जेल पहुंचा अजय
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अजय प्रताप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को हुए दो अफसरों की हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को चिकित्सकीय जांच और उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से वापस बदायूं जेल ले आया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे शनिवार सुबह आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां जांच पड़ताल व चिकित्सीय परीक्षण के बाद देररात वापस जेल लाया गया है। आरोपी के पैर में फंसी गोली निकालने के लिए उसका इलाज चल रहा है।
बीते 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में यह सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड हुआ था। प्लांट के अंदर दो अफसरों सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद से ही उसका इलाज जारी है। आगरा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद उसे फिर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
अजय प्रताप सिंह का आगरा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शनिवार की देर रात उसे फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार वापस लाया गया है।
राजेंद्र कुमार, जेल अधीक्षक
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X