पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of substandard materials in road construction at Rehadiya black spot; protest held.

Budaun News: रेहड़िया ब्लैक स्पॉट पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of substandard materials in road construction at Rehadiya black spot; protest held.
रेहड़िया। रेहड़िया चौकी के पास ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित स्थान पर पीडब्ल्यूडी सड़क सही कराने के लिए निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में पत्थर मिक्सिंग मशीन के बजाय हाथ से डाले जा रहे हैं। इससे जगह-जगह गिट्टी उखड़ रही है। यह स्थान पहले से ही हादसों के लिए संवेदनशील है और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। मानकों के विपरीत निर्माण से खतरा और बढ़ेगा। आरोप है कि शिकायत करने पर ठेकेदार ने सुनवाई के बजाय धमकी दी। नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मानकों के अनुसार सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं दो दो दिन पहले भजनलाल, रामेश्वर, जयदेव शाक्य, मोरपाल, नेक्सू, रिंकू, वीरेंद्र, बाबू, सोहनपाल समेत कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। इधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन देवपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी, ठेकेदार मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed