{"_id":"6a4c0de3694cc2d0bb02ae5f","slug":"volleyball-training-did-not-start-at-the-stadium-due-to-the-absence-of-a-coach-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167815-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेडियम में कोच के अभाव में शुरू नहीं हुआ वॉलीबाॅल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेडियम में कोच के अभाव में शुरू नहीं हुआ वॉलीबाॅल प्रशिक्षण
Tue, 07 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में तैयार वॉलीबाल कोट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से लैस वॉलीबाॅल कोर्ट बनकर तैयार है, लेकिन कोच न होने से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ है। स्टेडियम में सिंथेटिक कोर्ट, नई नेट और फ्लड लाइट जैसी सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।
अभी तक वॉलीबॉल के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक कोर्ट नहीं बना था। अब स्टेडियम में नया आधुनिक सुविधाओं से लैस वॉलीबॉल कोर्ट तैयार हो चुका है। निर्माण शुरू होते ही वॉलीबॉल के शौकीन खिलाड़ी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी स्टेडियम में इस खेल का कोच नहीं है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में निर्माण पूरा होने के बाद हैंडओवर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस कारण खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू नहीं हुए हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि सर्विस, ब्लॉकिंग, सेटिंग जैसी बेसिक स्किल्स सीखने के लिए कोच जरूरी है। कई खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए दूसरे जिलों में जाने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन और खेल विभाग से जल्द स्थायी वॉलीबाॅल कोच की नियुक्ति की मांग की है।
-- -- -
वर्जन
वॉलीबाॅल कोच के लिए विभाग को पत्र भेजा है, जल्द ही स्टेडियम में वॉलीबाॅल कोच मिलने की उम्मीद है।
- अमित रिछारिया, जिलाक्रीड़ाधिकारी