{"_id":"6a4c8c986ec737e6820676fa","slug":"dead-body-of-16-year-old-girl-found-hanging-in-room-in-budaun-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी की शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी की शव, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 07 Jul 2026 10:50 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:50 AM IST
सार
बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर में 16 वर्षीय किशोरी की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव अल्लापुर निवासी देशराज की 16 वर्षीय पुत्री श्वेता का शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। किशोरी की मौत के संबंध में परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
रात में ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इधर, किशोरी के दादा और मौसा थाने में पहुंच गए। हालांकि उन्होंने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन