{"_id":"6a4c0dc8664c62f6d8085e79","slug":"female-students-will-soon-receive-dbt-benefits-they-will-be-able-to-purchase-uniforms-and-bags-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167834-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्राओं को जल्द मिलेगा डीबीटी का लाभ, खरीद सकेंगे यूनिफॉर्म और बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्राओं को जल्द मिलेगा डीबीटी का लाभ, खरीद सकेंगे यूनिफॉर्म और बैग
Tue, 07 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को इस बार जल्द डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिले के करीब पौने दो लाख बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में आठ अगस्त तक धनराशि भेजे जाने की संभावना है। इसके बाद अभिभावक बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर और स्टेशनरी खरीद सकेंगे।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब पौने तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से जिन बच्चों का आधार, बैंक खाता और अन्य विवरण सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें पहले चरण में डीबीटी का लाभ मिलेगा। शेष बच्चों का सत्यापन पूरा होने के बाद उनके खातों में भी धनराशि भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलवार पात्र बच्चों का विवरण पोर्टल पर अपडेट करने में जुटा है, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।
सरकार की तरफ से प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस राशि का उपयोग यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर और लेखन सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग का मानना है कि इससे विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाएंगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने का उद्देश्य भी पूरा होगा।
-- -- --
वर्जन-
-ज्यादा से ज्यादा बच्चों को डीबीटी का लाभ मिल सके। इसको लेकर सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। जिससे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर कमियों को दूर कराया जा सके।
-नवीन कुमार, बीएसए