{"_id":"6a4c0d4a48c4444e26035348","slug":"stolen-goods-including-a-laptop-and-a-printer-recovered-from-a-shop-two-accused-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1006-167811-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर समेत चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर समेत चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड के निकट एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी और की-बोर्ड बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
कस्बा निवासी रोहित कुमार सिंह ने चार जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से चोर लैपटॉप, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी और की-बोर्ड चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने सूचना पर ग्राम वैन जाने वाले मार्ग से अरुण निवासी हरगनपुर थाना बिल्सी और अरविंद्र सिंह निवासी हरगनपुर, हाल निवासी अहीर टोला उझानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। संवाद