सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother who came to perform the 'Bhat' ceremony dies of a heart attack.

Budaun News: भात पहनाने आए भाई की हार्टअटैक से मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brother who came to perform the 'Bhat' ceremony dies of a heart attack.
विज्ञापन
सिलहरी। बहन के यहां शादी में भात पहनाने आए युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई, जिससे घर में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
Trending Videos

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के आरिफपुर नवादा सागर ताल के पास इमरान (25 वर्ष), निवासी बिहार, अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार अपराह्न करीब 12:30 बजे वह नहाने जा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अटैक आ गया।
परिवार के लोग तत्काल उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed