सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer Deployed Against the Property of the Accused in the HPCL Plant Double Murder Case

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के आरोपी के रसूख पर चला बुलडोजर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer Deployed Against the Property of the Accused in the HPCL Plant Double Murder Case
विज्ञापन
बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) प्लांट में हुई दो कंपनी अफसरों की हत्या के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई ने मंगलवार को रफ्तार पकड़ ली। सैजनी गांव में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह व उसके ताऊ की अवैध मार्केट को दो बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। अवैध रूप से कब्जाया पंचायत घर भी तोड़ा गया है।
Trending Videos

दोहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्खियों में है। एचपीसीएल कंपनी के दो अधिकारियों की दिनदहाड़े प्लांट में हत्या कर दी गई। इसके बाद अपराधी अजय प्रताप सिंह सीधे थाने पहुंच गया। बाद में पुलिस ने पैर में गोली मारने का घटनाक्रम दिखाते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी के परिवार के खिलाफ पहली कार्रवाई दुकानों के ध्वस्तीकरण की हुई है। मूसाझाग, दातागंज, हजरतपुर व आसपास के अन्य थानों की पुलिस के साथ एसडीएम व सीओ दातागंज भी यहां डेरा डाले रहे। इसमें हजरतपुर रोड को पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां लगाकर बंद कर दिया गया।
सुबह दस बजे से दो बुलडोजरों ने ध्वस्तीकरण शुरू किया, जो अपराह्न दो बजे तक चला। पहले चरण में अजय की छह दुकानों व आवासीय परिसर वाला मार्केट गिराया गया। दूसरे चरण में उसके ताऊ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश प्रताप सिंह के मार्केट की पांच दुकानें गिरा दी गईं।

पंचायत घर तोड़कर कब्जे में ली जमीन
सैजनी चौराहे से दूसरे छोर पर पंचायतघर को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी जमीन पर गलत नक्शे से बने पंचायतघर पर अजय के परिवार ने कब्जा कर रखा था। हालांकि इसके बराबर में ही प्रधान ने दूसरा पंचायतघर बनवा दिया था। निजी उपयोग में लाए जा रहे पंचायत घर को ध्वस्त किया गया है।

सरकारी बंजर जमीन कब्जाकर बनाया था मार्केट
सैजनी चौराहा से हजरतपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी के रोड किनारे की सरकारी अभिलेख में दर्ज बंजर जमीन को कब्जाकर यह मार्केट बनाया गया था। अजय और उसके ताऊ राकेश सिंह ने यहां अपनी दुकानें बनवाकर किराये पर उठा दी थीं और मोटी आमदनी कर रहे थे। भतीजे के साथ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले ताऊ राकेश सिंह को भी खामियाजा भुगतना पड़ा। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बंजर जमीन पर कब्जा करके व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मंगलवार को विधिक प्रक्रिया के तहत निर्माण तोड़कर रास्ता खाली कराया गया।

40 और दुकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा
अजय के साथ ही उसके परिवार के अन्य लोगों ने भी यहां रोड किनारे की महंगी जमीनें कब्जाकर दुकानें बनवा रखी हैं। इस कारण अन्य बिरादरी के कुछ अन्य रसूखदार लोगों ने भी सैजनी चौराहे के पास बाजार विकसित कर लिया है। अब अन्य लोगों की करीब 40 दुकानें इसी तरह बंजर जमीन पर बनाने की पुष्टि हुई है। एसडीएम ने बताया कि इन सभी को नोटिस दिया जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन दुकानों को भी ध्वस्त किया जाएगा।

अजय का मकान भी धराशाई
बदायूं। दबंग हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह का एक मकान भी बुलडोजरों ने धराशाई कर दिया। ये अजय की छह दुकानों के साथ ही बना हुआ था। जब मार्केट ध्वस्त किया गया तो उसके साथ बना ये मकान भी ध्वस्त कर दिया गया। इस तरह 11 दुकानें व एक मकान का ध्वस्तीकरण मंगलवार को किया गया। हालांकि अजय के पुश्तैनी घर में अभी तोड़फोड़ नहीं की गई है। ब्यूरो






36 बीघा तालाब पर कब्जा कर हो रही खेती, फसल पलटी

बदायूं। सैजनी में ग्राम समाज की करीब पांच सौ बीघा से ज्यादा जमीन अभी खाली पड़ी है। दबंग अजय प्रताप सिंह की इलाके में तूती बोल रही थी। उसने बक्सेना के एक शख्स के साथ मिलकर करीब 36 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसमें से करीब 28 बीघा जमीन पर अजय और उसके साथी ने गेहूं की फसल बो ली। इस समय इसमें फसल लहलहा रही थी। जब दुकानों में तोड़फोड़ कर दी गई, तब अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा लेने का काम किया। ये खड़ी फसल ट्रैक्टरों से पलट दी गई। हल्का लेखपाल ने बताया कि फसल पलटकर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed