{"_id":"6a2b0c319bf80527e60fc340","slug":"cm-model-composite-school-to-be-built-at-a-cost-of-2422-crore-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165995-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 24.22 करोड़ से बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 24.22 करोड़ से बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री और विधायक। स्त्रोत पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज/म्याउं। विकास खंड म्याऊं के ग्राम कोड़ा जयकरन में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए 24.22 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास एवं भूमि पूजन केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने विधि-विधान से किया।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उझानी के बाद यह दूसरा मॉडल कंपोजिट विद्यालय है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि क्षेत्र में गोशाला निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, आरएस पाल, रविंद्र पाल सिंह, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।