{"_id":"6a2b0c7329fcc53d9f0ce788","slug":"farmers-drying-maize-on-the-six-lane-highway-under-construction-badaun-news-c-123-1-sbly1035-165953-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन सिक्स लेन हाईवे पर मक्का सुखा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन सिक्स लेन हाईवे पर मक्का सुखा रहे किसान
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईवे पर सुखाने के लिए फैलाई गई मक्का। संवाद
- फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। कुछ दिनों से किसान मक्का सुखाने के लिए देहात के संपर्क मार्गों और कस्बों को जोड़ने वाली सड़कों को घेरे हुए हैं। अब निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) भी इससे अछूता नहीं रहा है। निर्माणाधीन हाईवे पर आसपास के किसानों ने मक्का सुखानी शुरू कर दी है, जिससे कार्य में बाधा पड़ रही है।
मथुरा से बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दो चरणों का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कासगंज से बदायूं तक तीसरे चरण के चल रहे चौड़ीकरण के काम के तहत बदायूं और उझानी के बीच टुकड़ों में सड़क बन रही है। गांव जिरौली से जजपुरा तक आसपास इलाके के किसानों ने सुखाने के लिए मक्का निर्माणाधीन हाईवे की सड़क पर फैलाई हुई है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। निर्माणाधीन हाईवे की एक लेन पूरी तरह फैली हुई मक्का की चपेट में है।
इससे पहले इलाके के किसानों ने उझानी-भदरौल मार्ग, वाया संजरपुर होकर बिल्सी-उझानी रोड, मानकपुर-बरामयखेड़ा रोड आदि पर कई दिन से सुखाने के लिए मक्का फैला रखी है। भदरौल रोड पर फैली मक्का को लेकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने डीएम को शिकायत भेजी तो कादरचौक पुलिस ने कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर पल्लू झाड़ लिया। सत्यवीर ने बताया कि सड़क पर मक्का की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। पिछले दिनों उनके गांव का युवक बाइक फिसलने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
किसानों ने बताई परेशानी- खलिहान नहीं हैं तो कहां जाएं
निर्माणाधीन हाईवे समेत देहात क्षेत्र की सड़कों पर मक्का सुखाने को लेकर किसानों की अपनी दिक्कतें हैं। जिरौली के चंद्रपाल ने बताया कि अनाज की गहाई और उसे सुखाने के लिए पहले सरकारी खलिहान हुआ करते थे। अब किसी खलिहान को पट्टे पर दे दिया गया है तो किसी पर कब्जा हो चुका है। ऐसे में वह मक्का सुखाने के लिए कहां जाएं। दरअसल, गहाई के बाद मक्का अगर सुखाई नहीं जाए तो फफूंदी के साथ ही दाने काले पड़ते ही उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है।