सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowds gathered in the procession, Kunwargaon echoed with the rain of flowers.

Budaun News: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश से गूंजा कुंवरगांव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 28 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the procession, Kunwargaon echoed with the rain of flowers.
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गुलाल और फूल उड़ाकर उत्सव का उल्लास प्रकट करते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कुंवरगांव। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगरवासियों ने करीब 11 क्विंटल फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
Trending Videos


नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी व अरविंद रावत ने मंदिर परिसर से शोभायात्रा को विधिवत शुभारंभ कराया। रामलीला मैदान स्थित प्राचीन बटुक नाथ मंदिर में बीते तीन दिनों से चल रहे अनुष्ठानों के क्रम में सोमवार को वैदिक विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न हुए। शाम को हुई भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजक सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर रामवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को वेदी पूजन के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके बाद हवन-पूर्णाहुति और रात्रि में दुर्गा जागरण का आयोजन होगा। वैदिक अनुष्ठानों का संचालन पंडित वेद प्रकाश शंखधार, आचार्य निर्दोष शर्मा, अनमोल शर्मा, पर्व शर्मा व आकाश चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, वरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पूजा सिंह, सलोनी सिंह व रवि प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed