सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fourth class employee plucked earrings from dead womans ears at the Badaun district hospital

UP: बदायूं के जिला अस्पताल में मृत महिला के कानों से कुंडल नोचे, कर्मचारी ने की शर्मनाक करतूत, सेवाएं समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शर्मनाक करतूत की। उसने मृत महिला के कानों से कुंडल नोच लिए। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। महिला के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। 

fourth class employee plucked earrings from dead womans ears at the Badaun district hospital
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के जिला अस्पताल में एक महिला की मौत होने के बाद उनके कानों से सोने के कुंडल नोचकर गायब कर दिए गए। पार्थिव शरीर घर ले जाते वक्त रास्ते में जब इसका पता चला तो खलबली मच गई। इस हरकत को करने में सीसीटीवी के वीडियो फुटेज से आउटसोर्सिंग कंपनी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरू का चेहरा सामने आया। पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।





दातागंज क्षेत्र के गांव परा निवासी बाबू हसन की पत्नी श्यना बेगम को तबीयत खराब होने पर बुधवार रात आठ बजे जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला का शव घर ले गए। घर जाते समय रास्ते में हवा के झोंके से श्यना बेगम के शव से कपड़ा हट गया। तब परिजनों को महिला के कुंडल नहीं होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने शव तो घर पहुंचा दिया, बाद में वे दो गाड़ियों से जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने महिला के कानों के कुंडल नहीं होने की बात कही। इस पर अस्पताल में चिकित्सकों और परिजनों में नोकझोंक भी हुई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सहमति बनी। जब उन्हें देखा गया तो अस्पताल परिसर में ही तैनात संविदा कर्मी वीरू महिला के शव से कानों से कुंडल निकालते हुए दिखा। 

विज्ञापन

कंपनी ने आरोपी को नौकरी से निकाला
इस पर उसे तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपी ने सीढ़ियों के नीचे से कुंडल निकालकर दिए। अस्पताल प्रशासन ने उसे नौकरी से निकालने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिए। कंपनी अफसरों ने उसकी सेवाएं समाप्त करते हुए पत्र जारी कर दिया। वहीं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के बेटे मोहम्मद उमर अंसारी की ओर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया गया है।

परिजन कागजी कार्यवाही में रहे व्यस्त, वीरू ने निकाल लिए कुंडल
मृत घोषित किए जाने पर श्यना बेगम के शव को परिजन अस्पताल से लेने जाने की कागजी प्रक्रिया को पूरी करने लगे। इसी बीच जिला अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ कर्मचारी वीरू ने महिला के शव से सोने के कुंडल निकाल लिए और अस्पताल के जीने के नीचे छुपाकर रख दिए।

जिला अस्पताल के सीएमएस अमित वार्ष्णेय ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी ने मृत महिला का एक कुंडल निकल लिया था। यह बात सामने आने पर कर्मचारी के खिलाफ कंपनी को लिखा गया। जिसके बाद कंपनी की ओर से कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed