फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga water level rises; flood threat to 35 villages.

Budaun News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, 35 गांवों में बाढ़ का खतरा

Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises; flood threat to 35 villages.
पथरामई बांध के पास खेतों में घुसा पानी। संवाद
उसहैत। बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र के बाढ़ संवेदनशील गांवों में खतरा बढ़ गया है। गंगा के बाएं बेल्ट पर स्थित उसहैत क्षेत्र के 35 गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गंगा का पानी सीधे टकराकर कंपिल की ओर जाता है। पिछले तीन दिन से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कछला पुल पर लगे वाटर लेवल गेज में पानी खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बह रहा है। नरौरा बैराज से आज सुबह 167,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रात तक उसहैत क्षेत्र में पहुंच जाएगा। इससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गंगा का पानी सबसे पहले अहमद नगर बछौरा गांव से टकराता है। गांव को नए स्थान पर बसाया जा चुका है, लेकिन वहां भी पानी जमीन से कुछ ही इंच नीचे बह रहा है। पथरामई बांध के आसपास खेतों में गंगा का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे से अवगत करा दिया गया है। राजस्व विभाग और बाढ़ खंड की टीमें पूरी तरह सक्रिय कर दी गई हैं। जटा गांव में हर साल चारों ओर से पानी आता है, वहां स्टीमर और गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। कटरा सहादतगंज में अस्थायी कैंप भी तैयार किया जा रहा है।

पथरामई बांध के पास खेतों में घुसा पानी। संवाद

पथरामई बांध के पास खेतों में घुसा पानी। संवाद

पथरामई बांध के पास खेतों में घुसा पानी। संवाद

पथरामई बांध के पास खेतों में घुसा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed