Budaun News: आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, दो मंजिला मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर में आग लगने से तेज धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दो मंजिला मकान भी धराशायी हो गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में आग लगने के बाद ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
गांव बरनी निवासी शिवलाल पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी मार्गश्री गैस सिलिंडर के चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आग लगते ही घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए, तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें- Budaun News: नुमाइश मेले में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुए धमाके
सिलिंडर का धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान भी धराशाही हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित शिवलाल ने बताया कि घर में वह, उनकी पत्नी मार्गश्री, नाती यश और अजीत में रहते हैं। घटना में काफी घरेलू सामान नष्ट हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.