फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Jyoti Kalash' Rath Yatra taken out; atmosphere resounded with chants.

Budaun News: ज्योति कलश रथयात्रा निकाली, जयघोष से गूंजा वातावरण

Sat, 01 Aug 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
'Jyoti Kalash' Rath Yatra taken out; atmosphere resounded with chants.
ज्योति कलश रथ यात्रा मौजूद चेयरमैन और महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
बदायूं। 2400 तीर्थों के जल-रज से भरे ज्योति कलश के साथ निकाली गई अखंड ज्योति कलश रथयात्रा का शहर में स्वागत हुआ। यात्रा का शुभारंभ प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से हुआ। आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के बैनर तले हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित यह अखंड ज्योति दिव्य है। उनके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार और नवचेतना जाग्रत कर रही हैं।
विज्ञापन

शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों के बीच निकली यात्रा टिकटगंज, एलबीएस चौक होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। पूजन में स्काउट गाइड के महेश चंद्र सक्सेना, अशोक सिंह, अजयवीर सिंह यादव, पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल शामिल रहीं। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चार कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। इस अवसर पर वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed