सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nikhil is the district topper in Intermediate, and Shweta in High School.

Budaun News: इंटरमीडिएट में निखिल और हाईस्कूल में श्वेता जिला टॉपर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nikhil is the district topper in Intermediate, and Shweta in High School.
निखिलइंटरमीडिएट 91.60% पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कालेज रुदायन। - फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई ​​खिलाते प्रबंधक।
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले में इस बार भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इंटरमीडिएट में भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के निखिल ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की श्वेता ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉप टेन में पहला स्थान हासिल किया है।
Trending Videos

इंटरमीडिएट में राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के सुधांशु ने 90.60 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के महेश ने 90.20 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना ने 89.60 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन की अंशी तिवारी ने 89.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं के अनुज कुमार और भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन की कनक शर्मा ने 89 फीसदी अंक हासिल किए। एसकेएम इंटर गनगोला दातागंज के सुरेंद्र और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल ने 88.80 फीसदी अंक प्राप्त किए।
गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन की शिवी वर्मा ने 88.60 फीसदी अंक हासिल किए। डॉक्टर एससी सिंह इंटर कॉलेज गुलड़िया की कशिश पटेल और श्रीरामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के हर्ष प्रताप सिंह ने 88.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के प्रशांत शाक्य ने 88.20 फीसदी अंक हासिल किए।
वहीं हाईस्कूल में सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा और द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के अभिषेक चौहान ने 94.67 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लक्षित ने 93.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज बिसौली की अर्चना, अयोध्या प्रसाद एसवीएमएचएसएस उझानी के अमन राना ने 93.67 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया।
संजय गांधी स्मारक श्रीदुर्गा देवी इंटर कॉलेज रुदायन की पायल धनगर और अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत के हर्षवर्धन ने 93.50 फीसदी अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की गौरी शर्मा ने 93.33 फीसदी अंक के साथ छठा, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के कार्तिक ने 93.17 फीसदी अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला की इसरा और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की प्रिया चौहान ने 93 फीसदी अंक के साथ आठवां और गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज की प्रियांशी और श्रीओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज की मुस्कान ने 92.83 फीसदी अंक के साथ नौवां और बीडीबी इंटर कॉलेज बिल्सी के पवन श्रीवास्तव ने 92.67 फीसदी अंक के साथ जिले की टॉप टेन में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

इंटरमीडिएट टॅापर -
निखिल - 91.60 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
सुधांशु-90.60 प्रतिशत- आरएल इंटर कॉलेज- कछला
महेश-90.20 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
उदित सक्सेना-89.60 प्रतिशत- त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली
अंशी तिवारी-89.40 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
लक्ष्यपाल-89 प्रतिशत- श्रीकृष्ण इंअर कॉलेज बदायूं
अनुज कुमार-89 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं
कनक शर्मा-89 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
सुरेंद्र-88.80 प्रतिशत-एसकेएम इंटर गंगोला दातागंज
हिमांशु बघेल-88.80 प्रतिशत-महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी
शिवी वर्मा-88.60 प्रतिशत- गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन
कशिश पटेल-88.40 प्रतिशत- डॉक्टर एससी सिंह इंटर काॅलेज गुड़लिया बदायूं
हर्ष प्रताप सिंह-88.40 प्रतिशत- श्री राम चंदर मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज
प्रशांत शाक्य-88.20 प्रतिशत-श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
----------------------------------------------------------
हाईस्कूल के जिला टॉपर-
श्वेता- 95 प्रतिशत- केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं
अंजलि वर्मा-94.67 प्रतिशत-सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज
अभिषेक चौहान-94.67 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
लक्षित-93.83 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
अर्चना-93.67 प्रतिशत- गर्वमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज बिसौली
अमन राना-93.67 प्रतिशत- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी
पायल धनगर-93.50 प्रतिशत- संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज रूदायन
हर्षवर्धन-93.50 प्रतिशत- अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत
गौरी शर्मा-93.33 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर
कार्तिक-93.17 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर
इसरा-93 प्रतिशत-जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला
प्रिया चौहान-93 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर
प्रियांशी-92.83 प्रतिशत-गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज
मुस्कान-92.83 प्रतिशत- श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज
पवन श्रीवास्तव-92.67 प्रतिशत-बीडीबी इंटर कॉलेज बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed