पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials from three departments will investigate the case involving GST evasion worth crores.

Budaun News: करोड़ों की जीएसटी चोरी मामले की जांच तीन विभागों के अधिकारी करेंगे

Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officials from three departments will investigate the case involving GST evasion worth crores.
बदायूं। सपा नेता एवं कारोबारी रचित गुप्ता के ठिकानों पर केंद्रीय जीएसटी की कार्रवाई के बाद जिले में वर्षों से चल रहे अवैध कारोबार और उस पर विभागीय निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब डीएम की ओर से तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम में जीएसटी, राजस्व विभाग की ओर से एडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकार इस मामले की संयुक्त जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे।


छोटे दुकानदारों पर सख्ती, बड़े कारोबार पर सवाल
जिले में छोटे दुकानदारों के यहां विभिन्न विभागों की टीमें नियमित रूप से जांच करती हैं और छोटी-छोटी कमियों पर भी नोटिस व कार्रवाई होती है, लेकिन इतने बढ़े कारोबार लंबे समय तक बिना किसी बड़ी जांच के चलते रहते हैं। ऐसे में कार्रवाई के बाद अब यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि निगरानी का पैमाना सभी के लिए समान क्यों नहीं रहा।
विज्ञापन


अब विभागीय जिम्मेदारी भी जांच के घेरे में
कार्रवाई के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर भी हैं कि संबंधित विभाग अपने स्तर पर क्या कदम उठाते हैं। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही व नियमों के पालन में चूक सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो रचित गुप्ता के मामले में जांच करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed