पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies and five others suffer burns after electric shock in Budaun

Budaun News: बरात के दौरान बिजली का तार छूने से ट्रॉली में उतरा करंट, युवक की मौत, पांच लोग झुलसे

Mon, 06 Jul 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

बदायूं जिले के सादपुर गांव में बरात के साथ आई रंगशाली की ट्रॉली से बिजली का तार छू गया, जिससे ट्रॉली में करंट फैल गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। 

विज्ञापन
Youth dies and five others suffer burns after electric shock in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग भी झुलस गए। मृतक की पहचान अपिल यादव के रूप में हुई है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सादपुर गांव में रविवार रात आई बरात का स्वागत किया जा रहा था। गांव के लोग बरात के साथ आई रंगशाला को देखने में व्यस्त थे। रात करीब 11:30 बजे रंगशाला की ट्रॉली गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार से छू गई। तार छूते ही चिंगारी निकली और तेज आवाज हुई, जिससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


ट्रॉली में करंट दौड़ने से उस पर सवार अपिल यादव की जान चली गई। आसपास खड़े पांच लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से अन्य लोगों को करंट से बचाया। इसके बाद विद्युत निगम को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद आपूर्ति बंद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का कारण और पुलिस का बयान
हादसे का मुख्य कारण बिजली के तारों का नीचा होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही रंगशाला की ट्रॉली की ऊंचाई भी अधिक थी। सहसवान के सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बरात में मची खलबली, जांच का इंतजार
रंगशाला के साथ हुए इस हादसे के बाद बरातियों में खलबली मच गई। दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग सकते में आ गए। झुलसे हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब भी किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed