पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman dies under suspicious circumstances; in-laws accused of murder; marriage took place six months ago

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप; छह माह पहले हुई थी शादी

Mon, 06 Jul 2026 01:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

Budaun News: फैजगंज थाना क्षेत्र के सिसरका गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances; in-laws accused of murder; marriage took place six months ago
मृतका सीमा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराली भाग गए हैं। मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई के किसी और महिला के साथ संबंध थे। बहन ने कई बार यह बात कही थी। उन्होंने बहनोई समेत अन्य ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप 
विवाहिता के भाई लोकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी अंकित के साथ नवंबर 2025 में की थी। इसके बाद अंकित बहन को लेकर हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने चला गया था। वहीं उसने सीमा को फंदे से लटका दिया।

विज्ञापन

मौत के बाद उसे लेकर अपने गांव सिसरका आ गया। रविवार को उन्हें किसी ने घटना की सूचना दी तो वे लोग बहन के घर पहुंचे। वहां बहन का शव मिला। उसके ससुराल वाले भाग गए थे। भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed