Budaun News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का सिर फूटा, सात लोगों पर रिपोर्ट
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। गांव दियौचरी में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा का सिर फूट गया। हमले के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में दरोगा नवरतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। आरोपियों के परिजनों पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, जून माह में दर्ज जान से मारने की नीयत से हमले के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में उपनिरीक्षक (दरोगा) नवरतन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव दियौचरी पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया, जिससे दरोगा नवरतन सिंह का सिर फूट गया। खून बहने लगा।
पुलिस का नोटिस फाड़ा
आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की ओर से दिया गया नोटिस फाड़ दिया और टीम को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस टीम किसी तरह मौके से निकली और घायल दरोगा का उपचार कराया गया। घायल दरोगा की तहरीर पर अजय पाल, धर्मपाल, अवनीश, रजनेश, हरपाल, शिवनीश और बंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।