Budaun News: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का शुभारंभ, उझानी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कासगंज से उझानी, बदायूं होते हुए लखनऊ जाएगी। 11 साल बाद इसका संचालन दोबारा शुरू हुआ है। इससे बदायूं से लखनऊ तक की यात्रा आसान होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज से उझानी, बदायूं होते हुए लखनऊ को जाने वाली कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया। उझानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना की गई। इस ट्रेन का संचालन 11 साल बाद दोबारा शुरू किया गया। इससे बदायूं से लखनऊ तक की यात्रा आसान होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि बदायूं जिले को एक और सौगात मिली है। अब कासगंज से उझानी-बदायूं होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) के लिए रोजाना सीधी ट्रेन से सफर कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि जनपद बदायूं और उझानी क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का ऐतिहासिक अवसर है।
इस रेल सेवा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों व आम यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री सहित जन प्रतिनिधियों ने ट्रेन में बैठकर सफर किया। इस मौके सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य आदि भाजपा पदधिकारी व यात्री मौजूद रहे।
11 साल बाद फिर दौड़ी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस
कासगंज-ऐशबाग के बीच 11 साल बाद रविवार को फिर कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। वर्ष 2015 में आमान परिवर्तन के दौरान इस गाड़ी का संचालन बंद किया गया था। बता दें कि मीटरगेज लाइन के दौरान आगरा, मथुरा और कासगंज से बदायूं होते हुए लखनऊ तक तीन गाड़ियों का संचालन होता था। इनमें आगरा फोर्ट, गोकुल, मरुधर और रुहेलखंड एक्सप्रेस शामिल थीं।
इन गाड़ियों का संचालन बंद होने के बाद कासगंज, बदायूं, उझानी, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी का लखनऊ से संपर्क टूट गया। पिछले दिनों बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज-दिल्ली के बीच शिफ्ट किए जाने के बाद दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई। अब कासगंज-ऐशबाग के बीच रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से लखनऊ के लिए भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।