फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Post office banking services stalled for seven days

Budaun News: सात दिन से डाकघर की बैंकिंग सेवाएं ठप

Thu, 16 Jul 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Post office banking services stalled for seven days
डाकघर में काउंटरों पर खड़े ग्राहक। संवाद
बदायूं। शहर के प्रधान डाकघर में सात दिन से बैंकिंग सेवाएं ठप हैं। कनेक्टिविटी न आने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में आने वाले खाताधारक पैसे जमा करने और निकालने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

8 जुलाई से प्रधान डाकघर की मुख्य कनेक्टिविटी में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके कारण बैंकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा। वहीं आधार कार्ड बनाना, स्पीड पोस्ट आदि सेवाएं मोबाइल से कनेक्ट कर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर अजय ने बताया कि समस्या निस्तारण के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों के पत्र भेजा गया था। पिछले चार दिन से ठीक करने के लिए इंजीनियर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी ठीक नहीं हो पा रही। बैंकिंग सेवाएं बंद होने से पेंशनधारियों, महिला सम्मान बचत योजना और सुकन्या समृद्धि खाते वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाताधारकों को परेशानी न हो, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर के जोगीपुरा स्थित उपडाकघर से ग्राहकों का कार्य कराया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि प्रधान डाकघर में लंबी लाइन लगती थी। सभी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed